दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता का कराया था गर्भपात

0 minutes, 0 seconds Read
Spread the love

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता का कराया था गर्भपात

प्रयागराज के गंगानगर जोन अंतर्गत थाना उतरांव पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार एवं अपर पुलिस आयुक्त डॉ. अजय पाल शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत व अपर पुलिस उपायुक्त पुष्कर वर्मा के निर्देश तथा सहायक पुलिस आयुक्त हंडिया शेषधर पांडेय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में यह गिरफ्तारी की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सियाराम बिंद (37 वर्ष) पुत्र बलदेव प्रसाद बिंद, निवासी ग्राम एकडला थाना उतरांव, प्रयागराज के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे उसके गांव के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था और बाद में उसे दवा खिलाकर उसका गर्भपात भी करा दिया। इस मामले में थाना उतरांव में मु0अ0सं0 71/2026 के तहत धारा 64(2f)/89 भा.न्या.सं. एवं 5(j)(ii)/6 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल पुलिसकर्मी: उपनिरीक्षक अवनीश कुमार यादव, उपनिरीक्षक अमित कुमार चौबे एवं कांस्टेबल शमशेर सिंह ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *