रिपोर्ट देवेश पाण्डेय
प्रयागराज में अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, 1.426 किलो गांजा बरामद
प्रयागराज कमिश्नरेट के गंगानगर जोन अंतर्गत थाना सरायममरेज पुलिस टीम ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1.426 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार एवं अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था डॉ अजय पाल शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत और अपर पुलिस उपायुक्त पुष्कर वर्मा के मार्गदर्शन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त हंडिया शेष धर पांडेय के पर्यवेक्षण में थाना सरायममरेज पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।
थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 17 अप्रैल 2026 को ग्राम बघेड़ी के पास से राकेश सोनकर (32 वर्ष), निवासी कोटवा हनुमानगंज थाना सरायइनायत को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 1.426 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
इस संबंध में थाना सरायममरेज में मुकदमा संख्या 63/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनीष पाण्डेय, उपनिरीक्षक अमरेन्द्र सिंह और कांस्टेबल संदीप यादव शामिल रहे।
