समस्तीपुर जदयू युवा जिला उपाध्यक्ष पद पर पुन: ललित कुमार यादव को मनोनीत किया 
समस्तीपुर: हसनपुर विधानसभा के समाजसेवी ललित कुमार यादव को पुनः समस्तीपुर जिला के युवा जदयू जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया!ललित कुमार यादव ने बताया कि पार्टी के सीनियर नेताओं के द्वारा जो मुझ पर विश्वास करके पुनःसमस्तीपुर जिला के युवा जदयू के उपाध्यक्ष पद दिया है हम भी पार्टी एवं सीनियर नेताओं को विश्वास दिलाते हैं की पार्टी के हित में जो भी जिम्मेदारी मुझे मिला है मैं उनको अच्छी तरह से निभाएंगे!ललित कुमार यादव को पुन:समस्तीपुर जिला युवा उपाध्यक्ष पद मिलने पर हसनपुर विधानसभा के पूर्व जदयू विधायक राजकुमार राय,युवा जिला अध्यक्ष विशाल कुमार राय, जदयू के वरिष्ठ नेता विजय यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुशवाहा, जदयू नेता रामचंद्र पासवान, प्रखंड प्रमुख अंजू देवी,एवं नविन यादव ने शुभकामनाएं दी!परशुराम कुमार की रिपोर्ट
