सुंदरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल बटहा के द्वारा महाकुंभ मेला स्थल पर पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाया!

Spread the love

सुंदरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल बटहा के द्वारा महाकुंभ मेला स्थल पर पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाया! समस्तीपुर -बिथान प्रखंड के अंतर्गत जगमोहरा स्थिति महाकुम्भ मेला को लेकर सुंदरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल बटहा की पैंतीस सदस्यीय कैडेट्स टीम ने पीटी इंस्ट्रक्टर आचार्य ललित कुमार झा और मीडिया प्रमुख सह सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष आचार्य विजयव्रत कंठ के संयुक्त नेतृत्व में कोशी,कमला और करेह नदियों के त्रिवेणी संगमतट पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाया। शुभारंभ तट पर स्थित काली,लक्ष्मी और सरस्वती माताओं के दर्शन पूजन से हुआ। मौके पर महाकुंभ मेला आयोजन समिति के संयोजक पिंटू परदेशी ने आचार्यों,कैडेट्स के साथ वाहनकर्मियों का अंगवस्त्र और प्रसाद प्रदान कर स्वागत किया तथा आशा व्यक्त किया आगामी महाकुंभ मेले को विश्वस्तरीय महत्व प्राप्त होगा जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्यटन को बल मिलेगा। मौके पर मौजूद महाकुंभ मेला समिति के सदस्य पंकज कुमार,शिव नंदन , रवीन्द्र सिंह, रामकाशी मुखिया,पुष्परंजन पटेल,शिवनाथ,जय कुमार,राजेश कुमार,अर्जुन मुखिया,अनिल, पिंटू ,आदि ने विद्यालय के द्वारा चलाए गए छात्र छात्राओं के इस शैक्षणिक भ्रमण सह स्वच्छता अभियान की जमकर तारीफ की। बताते चलें कि अगले वर्ष में यहां कुंभ मेले का आयोजन किया जाएगा .परशुराम कुमार की रिपोर्ट

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *