छुट्टी के बदले रिश्वत की मांग पर प्रसूता के परिवार वालों ने की मुख्यमंत्री से शिकायत, कठोर कार्यवाही की की गई मांग 

0 minutes, 0 seconds Read
Spread the love

छुट्टी के बदले रिश्वत की मांग पर प्रसूता के परिवार वालों ने की मुख्यमंत्री से शिकायत, कठोर कार्यवाही की की गई मांग

हरपालपुर।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक स्टाफ नर्स पर प्रसूता के परिजनों से पैसे मांगने का आरोप लगा है। परिजनों ने जच्चा-बच्चा को छुट्टी देने के बदले 1000 रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की है।यह मामला उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के गृह जनपद हरदोई का है। सतौथा गांव निवासी कृष्णकांत दीक्षित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र भेजा है। उन्होंने बताया कि उनकी साले की पत्नी आकांक्षा को प्रसव पीड़ा के चलते 4 जून की रात करीब 10:12 बजे सीएचसी हरपालपुर में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने एक पुत्र को जन्म दिया।कृष्णकांत दीक्षित के अनुसार, अगले दिन जब वे छुट्टी के लिए अस्पताल पहुंचे, तो वहां मौजूद स्टाफ नर्स और एक महिला सफाईकर्मी ने उनसे 1000 रुपये की मांग की। आरोप है कि रुपए न देने पर उन्हें एक निजी मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने की पर्ची थमा दी गई।दीक्षित ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषी स्टाफ नर्स और सफाईकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।वहीं, हरपालपुर सीएचसी की स्टाफ नर्स सुमन लता ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *