हसनपुर में ट्रैक्टर ने साइकिल और मोटरसाइकिल सवार चार लोगों को किया जख़्मी,एक की मौत

author
0 minutes, 1 second Read
Spread the love

समस्तीपुर :- हसनपुर थाना क्षेत्र के रतिया टोला में पुल के पास तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रैक्टर ने साइकिल व बाइक सवार चार लोगों को रौंद दिया। इससे एक साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गया। तीनों को चिंताजनक स्थिति में हसनपुर अस्पताल से समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक की पहचान बहत्तर गांव निवासी मो. इमरान (30 वर्ष) के रूप में पहचान की गयी है। वह बिजली मिस्त्री का काम करता था। वहीं जख्मी में जिउर गांव का माजा कुमार 15 छोटू कुमार 15 वर्ष और आदित्य कुमार (14 वर्ष) शामिल है।
मिली जानकारी के अनुसार रात करीब नौ बजे इमरान साइकिल से और जख्मी तीनों किशोर बाइक से हसनपुर बाजार से अपने अपने गांव लौट रहे थे। सभी जैसे ही रतिया गांव स्थित पुल के पास पहुंचे तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ने अपनी चपेट में लेकर रौंद दिया। समस्तीपुर से ब्यूरो चीफ परशुराम कुमार कि रिपोर्ट

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *