Bihar Weather: बिहार में अगले तीन दिनों तक पड़ेगी हाड़ कंपा देने वाली ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट!

Spread the love

Bihar Weather: बिहार के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, रात के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। साथ ही, सुबह के समय घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक सावधान रहने की चेतावनी दी

11 से 14 दिसंबर तक पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, पटना, वैशाली, बक्सर, सारण, सीवान, समस्तीपुर, मुंगेर, भागलपुर, लखीसराय, भोजपुर, खगड़िया, बेगुसराय, पूर्णिया और कटिहार जैसे जिलों में घने कोहरे की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों में दक्षिणी बिहार में न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री और उत्तरी बिहार में 10-12 डिग्री रहने की संभावना है। हालांकि, अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री रह सकता है। बिहार में मौसम तेजी से बदल रहा है। ठंड लगातार बढ़ती जा रही है।

यह सब पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हो रहा है। हालांकि, मौसम विज्ञानी यह भी कहते हैं कि इस बार पश्चिमी विक्षोभ उतना मजबूत नहीं है, इसलिए बहुत ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना कम है। फिर भी, तापमान में गिरावट के कारण ठंड का अहसास ज्यादा होगा। फिलहाल बारिश की संभावना कम है!परशुराम कुमार की रिपोर्ट

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *