प्रोटान शिक्षक संघ ने दी कैंडल मार्च निकालकर संजीव कुमार को श्रद्धांजलि*।

author
0 minutes, 0 seconds Read
Spread the love

*प्रोटान शिक्षक संघ ने दी कैंडल मार्च निकालकर संजीव कुमार को श्रद्धांजलि*।

सवाददाता = मुकेश कुमार रावत
लोकेशन =गोरखपुर

गोरखपुर। प्रोटान शिक्षक संघ जिला कार्यकारणी गोरखपुर की तरफ से अमरोहा के दिवंगत शिक्षक संजीव कुमार की आत्मा की शान्ति हेतु आज अम्बेडकर चौक गोरखपुर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया,साथ ही उनके परिवार को इस महा दु:ख सहन शक्ति के लिए प्रार्थना सभा की गई।उत्तर प्रदेश सरकार से दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। शिक्षा जगत में इस कृत्य के खिलाफ खाशी नाराजगी है।प्रोटान गोरखपुर की मण्डल अध्यक्ष रेखा रामचंद्रन ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण एवं राष्ट्र निर्माता के तौर पर समझा जाता है,और जब शिक्षक ही मानसिक दबाव में काम करेंगे तो कत्तई ही वह अपना शत् प्रतिशत योगदान शिक्षण एवं राष्ट्र के निर्माण में नहीं दे पाएगा,अतः शिक्षकों को उनके कार्य के प्रति निष्ठावान बनाना है तो उसके विभागीय अन्यत्र कार्यों के दबाव को कम करके सिर्फ शिक्षण कार्य हेतु उन्हें केन्द्रित करना होगा।
इस कार्यक्रम में प्रोटान गोरखपुर के जिला अध्यक्ष सचिन कुमार राहुल, प्रोटान मण्डल अध्यक्ष रेखा रामचंद्रन,प्रोटान मण्डल उपाध्यक्ष डा.सीमा गौतम, आकांक्षा सिंह (म.शि.संघ), कैलाश विश्वकर्मा, अमरजीत कुमार,महेश राज पासी एवं ज्योति शाही तथा अन्य सम्मानित शिक्षक एवं शिक्षिका गण शामिल रहे ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *