प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगामी 24 अप्रैल को मधुबनी आगमन को ले एनडीए के प्रमुख साथियों की हुई बैठक।
समस्तीपुर( हसनपुर/बिथान/सिंघिया):- हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के हसनपुर प्रखंड स्थित लोहिया आश्रम में हसनपुर प्रखंड,बिथान प्रखंड व सिंघिया प्रखंड के एनडीए गठबंधन के प्रमुख साथियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान आगामी 24 अप्रैल को मधुबनी में होनेवाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनसभा को सफल बनाने के लिए रणनीति पर विचारविमर्श किया गया । साथ ही उक्त जनसभा में हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में एनडीए गठबंधन के साथियों की भागीदारी सुनिश्चित किए जाने को ले विधानसभा स्तरीय कमिटी का भी गठन किया गया। बैठक के पश्चात हसनपुर व सिंघिया प्रखंड के सभी नवमनोनित बीस सूत्री कमिटी के सदस्यों को हसनपुर प्रखंड जद यू अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष संजीव कुमार कुशवाहा के द्वारा चादर, पाग , माला एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित भी किया गया। मौके पर प्रखंड जद यू अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष हसनपुर संजीव कुमार कुशवाहा , ग्राम हसनपुर निवासी बीस सूत्री उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बुच्ची के अलावा सदस्य के रूप में ग्राम परिदह के जगनारायण मुखिया, ग्राम मौजी के विजय कुमार यादव, ग्राम पटसा के पंकज मिश्र, ग्राम सिरसिया के मोहम्मद अनवर इकबाल, ग्राम नयानगर की श्रीमती बिजली देवी, ग्राम मौजी के गरीब मालाकार, ग्राम नयानगर के जय राम सिंह सन्नी, ग्राम मालदह के युगल किशोर सिंह,ग्राम देवड़ा के ऋषिराज सिंह, ग्राम
सकरडिहार की लीला कुमारी निषाद , ग्राम पिरौना के श्रीकांत कुशवाहा, ग्राम खुरुंडा वीरपुर के अरुण कुमार कुशवाहा, ग्राम मरांची उजागर के जयप्रकाश कुशवाहा सहित भाजपा नेत्री गायत्री सिंह, सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा नेता वैद्यनाथ झा,अशोक निषाद,संजय कुमार सिंह,महेंद्र महतो, सूरज राम,जय जय राम यादव सहित अन्य गणमान्य एनडीए गठबंधन के साथी मौजूद थे। परशुराम कुमार की रिपोर्ट
