हसनपुर चीनी मिल द्वारा 60 किसानों को कृषि यंत्रों का वितरण किया गया

0 minutes, 0 seconds Read
Spread the love

हसनपुर चीनी मिल द्वारा 60 किसानों को कृषि यंत्रों का वितरण किया गया

समस्तीपुर -हसनपुर चीनी मिल के द्वारा किसान हित के लिए एक दिवसीय कृषक कार्यशाला का आयोजन कर एक साथ 60 किसानों को कृषि यंत्रों का वितरण किया गया। इन यंत्रों को चीनी मिल के कृषि यांत्रिकी सेवा प्रदाता संस्था ने उपलब्ध करवाया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रबंध निदेशक डॉ दुष्यंत बादल ने किसानों को इन मशीनों की उपयोगिता एवं संचालन से संबंधित विस्तृत जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि किसान गन्ना की खेती में यंत्रीकरण को बढ़ावा देकर गन्ना की खेती में खर्च को काफी कम कर सकते हैं और प्रति हेक्टेयर 1000-1200 क्विंटल का औसत उपज प्राप्त कर सकते हैं। किसानों को संबोधित करते हुए कार्यपालक अध्यक्ष श्री अशोक कुमार मित्तल ने बताया कि मजदूरों की कमी और खेती में बढ़ती लागत खर्च के मद्देनजर गन्ना की खेती में यंत्रीकरण को बढ़ावा देना ही किसानों के लिए एक मात्र विकल्प है। उन्होंने किसानों से अपील किया कि वे अपने खेतों में अधिक से अधिक क्षेत्रफ़ल में गन्ना की खेती करें और इन खेती में चीनी मिल द्वारा चलाई जा रही यंत्रीकरण योजना का लाभ उठाएं। मौके पर शंभू प्रसाद राय ने ,निदेशक से आग्रह किया कि यहां किसानों के बीच गन्ना की खेती के साथ अंतर्वर्ती फसल में आलू, सरसों एवं गेहूं की खेती का अत्यधिक प्रचलन है और इसके लिए भी शीघ्र ही जरूरी यंत्र किसानों को उपलब्ध करवाएं । मौके पर उप महाप्रबंधक रामाशंकर प्रसाद ने किसानों को आश्वस्त किया कि चीनी मिल किसानों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर आगे बढ़ने हेतु कृत संकल्प है।उन्होंने बताया कि इन यंत्रों के वितरण के साथ आज चीनी मिल द्वारा आगामी शरदकालीन गन्ना बुआई अभियान का आगाज किया गया है। मौके पर कार्यपालक अध्यक्ष श्री अशोक कुमार मित्तल, रामाशंकर प्रसाद, टीकम सिंह, मनोज प्रसाद, एम. ए. खान, अमित कुमार, प्रमोद मणि त्रिपाठी, अतुल कुमार मिश्रा, राम कृष्ण प्रसाद, सतीश कुमार,शंभू चौधरी, रमण कुमार सिंह, रामनाथ सिंह,संदीप कुमार पाटिल,शोभित शुक्ला, मनोज महतो, मनोज कुमार, श्रवण कुमार चौबे, सुदीप यादव, रोहित कुमार, सार्थक तिवारी, किसान में लक्ष्मी नाथ झा, नवीन राय, महेश राय, धीरज कुमार, यशवंत सिंह सहित सैकड़ों किसान एवं हसनपुर चीनी परिक्षेत्र के सभी गणमान्य मीडिया कर्मी मौजूद थे।

परशुराम कुमार की रिपोर्ट

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *