बिथान प्रखंड के पूर्व प्रखंड जदयू अध्यक्ष शत्रुघ्न मंडल के निधन से पूरे हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त!
समस्तीपुर(बिथान):- जिले के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले बिथान प्रखंड के पूर्व प्रखंड जद यू अध्यक्ष शत्रुघ्न मंडल के निधन से पूरे हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। उनके निधन पर हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के दिग्गज राजनीतिज्ञों एवं बुद्धिजीवियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। पूर्व जद यू अध्यक्ष के निधन पर शोक जताते हुए समस्तीपुर जिला जनता दल यूनाइटेड पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सह हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजकुमार राय ने कहा कि वे एक समर्पित,संघर्षशील,एवं जुझारू नेता थे एवं उनका निधन पूरे हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। दिवंगत नेता के निधन पर शोक जताने वालों में बिहार विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री गजेन्द्र प्रसाद हिमांशु ,पूर्व विधायक सह समस्तीपुर जिला जदयू के मुख्य प्रवक्ता राजकुमार राय,पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम,राजद नेता रामनारायण मंडल, पूर्व प्रखंड प्रमुख बिथान सह राजद नेत्री बिभा देवी, पूर्व जिला पार्षद शत्रुघ्न प्रसाद, समस्तीपुर जिला जद यू के उपाध्यक्ष सह जद यू नेता विजय कुमार यादव, जद यू प्रखंड अध्यक्ष बिथान कैलाश राय, जद यू प्रखंड अध्यक्ष हसनपुर संजीव कुमार कुशवाहा, जद यू नेता जीवछ कुमार राय,रविन्द्र कुमार रवि, अवधेश कुमार राय,गरीब मालाकार, ललित कुमार यादव उर्फ गुड्डू,रजनीश कुमार राजू,हर्षवर्धन यादव उर्फ राहुल सहित अन्य गणमान्य राजनीतिक दलों के नेता एवं कार्यकर्ताओं के नाम शामिल है।
परशुराम कुमार की रिपोर्ट
