भारत महिला विश्व कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने को तैयार भारत, दिग्गज ने एक्स्ट्रा गेंदबाज खिलाने की वकालत की

Spread the love

भारत महिला विश्व कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने को तैयार भारत, दिग्गज ने एक्स्ट्रा गेंदबाज खिलाने की वकालत की

संवाददाता अनुज दिक्षित

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार को नवी मुंबई में खेला जाएगा. वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को एक्स्ट्रा गेंदबाज खिलाना चाहिए.

नई दिल्ली. वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप का मानना है कि मेजबान भारत को महिला वनडे विश्व कप सेमीफाइनल में मजबूत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक अतिरिक्त गेंदबाज के साथ उतरना चाहिए. भारत और ऑस्ट्रेलिया नवी मुंबई में दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ेंगे. भारतीय टीम पिछले काफी समय से पांच बल्लेबाजों, एक विकेटकीपर और पांच गेंदबाजों (जिनमें से तीन ऑलराउंडर हैं) के संयोजन के साथ मैच में उतर रही है. विश्व कप से पहले यह संयोजन कारगर दिख रहा था लेकिन दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ लीग चरण की हार में इसकी कमियां उजागर हुईं

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *