मिश्रिख पुलिस की सक्रियता से 5 माह बाद मिला खोया मोबाइल, पीड़ित के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Spread the love

मिश्रिख पुलिस की सक्रियता से 5 माह बाद मिला खोया मोबाइल, पीड़ित के चेहरे पर लौटी मुस्कान

वंश जागरण अभिषेक कुमार ब्यूरो चीफ

सीतापुर जनपद के थाना मिश्रिख क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इस्लामनगर के माजरा वाजिद नगर निवासी नैमिष यादव का मोबाइल फोन लगभग पाँच माह पूर्व कहीं खो गया था। मोबाइल फोन गुम हो जाने के बाद नैमिष यादव द्वारा थाना मिश्रिख में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी मोबाइल में महत्वपूर्ण संपर्क नंबर एवं आवश्यक जानकारियाँ होने के कारण वे काफी परेशान थे।

शिकायत दर्ज होने के उपरांत थाना मिश्रिख पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और गुमशुदा मोबाइल की खोज के लिए तकनीकी सहायता व सर्विलांस की मदद से लगातार प्रयास किए। पुलिस की सतर्कता और मेहनत के परिणामस्वरूप पाँच माह बाद मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया थाना मिश्रिख परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह द्वारा मोबाइल फोन नैमिष यादव को सकुशल सुपुर्द किया गया अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर नैमिष यादव के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी उन्होंने मिश्रिख पुलिस एवं थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि पुलिस की इस कार्यवाही से आम जनता का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हुआ है थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जनपद पुलिस नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है और खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है उन्होंने आमजन से अपील की कि मोबाइल खोने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाने पर शिकायत दर्ज कराएं पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही की क्षेत्र में व्यापक प्रशंसा हो रही है और लोग मिश्रिख पुलिस की तत्परता की सराहना कर रहे हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *