अवैध तमंचा बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read
Spread the love

अवैध तमंचा बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

अचलगंज (उन्नाव)। थाना अचलगंज पुलिस ने मारपीट और आपराधिक घटना के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 11 मार्च 2026 को वादी रामकेश पुत्र स्व. दयाराम निवासी जगनूपुरवा विघरा (घस्सिलपुरवा) थाना अचलगंज ने मुकदमा संख्या 66/2026 धारा 3(5)/109 बीएनएस के तहत फूलचन्द्र पुत्र मैकू निषाद, चन्दन पुत्र नन्हकी उर्फ रामकिशन तथा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

मामले में कार्रवाई करते हुए गुरुवार को उपनिरीक्षक जयप्रकाश मय पुलिस बल ने चन्दन और फूलचन्द्र को बलई घाट मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी चन्दन की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया, जिसके बाद मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई।

इसके अलावा उपनिरीक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी ने पुलिस टीम के साथ मुकदमे से संबंधित दो अन्य आरोपियों संजीत पुत्र विनोद निषाद और गोविन्द पुत्र लल्लू निषाद निवासी घस्सिलपुरवा थाना अचलगंज को भी गिरफ्तार कर लिया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *