बस्ती में जेई ने महिला से किया रेप:रात 11 बजे मीटर चेक करने पहुंचे, बिल माफ करने का दिया लालच

author
0 minutes, 2 seconds Read
Spread the love

बस्ती में जेई ने महिला से किया रेप:रात 11 बजे मीटर चेक करने पहुंचे, बिल माफ करने का दिया लालच

बस्ती के गाऊखोर उपकेंद्र पर तैनात एक जेई का एक महिला के अश्लील वीडियो सामने आया है। महिला ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर दी है, जिसमें उसने जेई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा है कि बलात्कार करते समय जेई ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया, जिसके बाद धमकी दिया की कहीं कहोगी तो वीडियो वायरल कर दूंगा। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच कर रही है।

अधिक बिल आने पर पहुंची थी उपकेंद्र

पीड़िता जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की रहने वाली है, एसपी को दिए तहरीर में उसने अपने साथ घटित घटना का जिक्र करते हुए कहा है कि अप्रैल माह में उसका बिजली का बिल अधिक आ गया, जिसे लेकर वह गाऊखोर उप केंद्र पर बिल सही कराने गई, वहां पर प्रार्थिनी की मुलाकात जेई रवीेंद्र कुमार से हुई, जिन्हें समस्या बताई।

रात 11 बजे मीटर चेक करने पहुंचे जेई

उन्होंने कहा कि आपके घर आकर मीटर चेक करना पड़ेगा, अपना मोबाइल नंबर दे दो, फोन करके मैं कभी भी चेक करने आ जाऊंगा। 26 मई 2024 रात करीब 11 बजे की घटना है प्रार्थिनी के घर पर जेई साहब रवीन्द्र कुमार आए और कहा कि मीटर चेक करा लो।

जेई बोला इतना समय नहीं है मेरे पास रोज-रोज तुम्हारे घर आएं- महिला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि जब मैने उनसे कहा कि रात ज्यादा हो गई है, इतनी रात में मत देखिए, क्योंकि हमारे घर में कोई नहीं है। कल सुबह आकर देख लीजिएगा, तो जेई बोले कि हम जेई हैं इतना समय नहीं है मेरे पास कि रोज-रोज तुम्हारे घर आएं। चलो मीटर चेक करा लो, मीटर चेक करके मैं चला जाउंगा।

बिल माफ करने का लालच देकर किया दुराचार

मुझे भरोसा दिला कर मेरे घर के अंदर मीटर चेक करने के बहाने चले आए और मेरा हाथ पकड़कर बोले मुझे खुश कर दो, मैं तुम्हारे बिजली का बिल पूरा माफ कर दूंगा, मैं मना करती रही रही, लेकिन जेई नहीं माने, जिसके बाद उन्होंने जबदस्ती मेरे साथ बलात्कार किया।

सीओ बोले-मुकदमा दर्ज कर की जा रही कार्रवाई

घटना को लेकर सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *